एम.एल.एम. ज्वाइन करने के बाद क्या करें ? (What To Do After Joining MLM?)

एम.एल.एम. भाग-3 

पिछले लेख में आपने जाना है कि आपको एम.एल.एम. ज्वाइन करनी है या नहीं। उस निर्णय के बाद अब यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि अगर आपने एम.एल.एम. ज्वाइन की तो आप काम नहीं कर पाओगे। अगर काम कर लिया तो क्या  मुझे जीवन भर  इनकम मिलती रहेगी? इसके बारे में जानने के लिए आपको सिर्फ एक छोटी सी बात जाननी है कि आप उन लोगों से मिले जो एम.एल.एम. में अपनी पूरी ताकत से लगे थे और उन्होंने अपने नीचे अपने डाउन लाइन में दो नहीं 20 या 200 सदस्यों की टीम बनाई थी। किसी कारणवश अब उन्होंने एम.एल.एम. छोड़ दिया तो क्या उनको आय आती है?

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिले जिसने एम.एल.एम. छोड़ दी है और अब वह घर पर बैठा है या कोई अन्य जॉब करता है कोई तो आप यह सोचते होंगे कि उस व्यक्ति को एम.एल.एम. से इनकम होती रहती है। परंतु यह सच नहीं है।

केवल एक ही एम.एल.एम. करनाः जब कोई व्यक्ति एम.एल.एम. को छोड़ता है तो उसकी आईडी को ब्लॉक कर दिया जाता है। हो सकता है कि उसने कोई और एम.एल.एम. कंपनी ज्वाइन कर ली हो। एम.एल.एम. कंपनी का एक नियम है कि आप एक ही एम.एल.एम. कंपनी को कर सकते हो।

समय ना दे पानाः दूसरा कारण है एम.एल.एम. छोड़ने वाले व्यक्ति की आईडी को ब्लॉक कर के उसकी इनकम को रोक दिया जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि अब वह एम.एल.एम. कंपनी को  समय नहीं दे पा रहा है। जब कोई व्यक्ति है एम.एल.एम. को समय नहीं दे पाता है तो उसकी आईडी ब्लॉक करके इनकम को बंद कर दिया जाता है क्योंकि ऐसे व्यक्ति अपनी इनकम तक का पता नहीं करते हैं और अगर वह पता करने जाएंगे तो उनके आने जाने का खर्चा उनकी आने वाली होने वाली इनकम से ज्यादा होगा इसलिए वह छोड़ देते हैं और उनकी आईडी ब्लॉक कर दी जाती है।

निष्क्रिय डाउनलाइनः एम.एल.एम. में ज्वाइन करवाने वाले नेटवर्कर शुरू में यह बताते हैं कि बस आपको दो व्यक्ति की टीम लगानी है और उनको दो-दो व्यक्ति की टीम लगानी है। बस इसके अलावा कोई काम नहीं करना है। ऐसे में आपकी टीम बढ़ती रहेगी और जीवन भर इनकम होती है। जब आपके डाउन लाइन में कोई भी व्यक्ति का काम नहीं करता है तो आपकी डाउनलाइन की ग्रोथ रुक जाती है जिससे आपकी इनकम आने का साधन बंद होगा। जब आप एम.एल.एम. छोड़ते हैं तो ऐसी टीम में जो भी व्यक्ति निष्क्रिय है, उनकी आईडी ब्लॉक कर दी जाती है। 

सदैव क्रियाशील रहोः अगर आप एम.एल.एम. ज्वाइन करना चाहते हो तो आपको यह ध्यान रखना पड़ेगा कि आपको सदैव एक्टिव रहना पड़ेगा। अगर आप क्रियाशील नहीं रहे तो आपकी आईडी को ब्लॉक कर दिया जाएगा और आपकी इनकम रुक जाएगी। इसलिए अगर आप एम.एल.एम. को ज्वाइन करना चाहते हो तो आपको इसे कभी नहीं छोड़ना होगा। हमेशा अपनी टीम को बढ़ाते रहना होगा। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हो।

किसी के नहीं अपने मन की आवाज सुनोः अगर आप किसी के कहने से एम.एल.एम. ज्वाइन करते हो और वो कहते हैं कि 2 सदस्य को जोड़ दो बाकी काम हम देख लेंगे तो ऐसे में आपको हानि होगी। किसी और को नहीं क्योंकि भविष्य में आप की आईडी ब्लॉक हो सकती, उनकी नहीं। इसलिए एम.एल.एम. में जाते वक्त इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने मन की आवाज सुने, अपने मन की बात सुने, किसी और की नहीं।

 अगर आप यह पढ़कर किसी निर्णय पर पहुंच पाए हो आपको एम.एल.एम. ज्वाइन करने से पहले क्या-क्या करना है और ज्वाइन करने के बाद क्या-क्या करना है? इसकी आपको स्पष्ट जानकारी प्राप्त हुई। इस जानकारी के आधार पर आप एम.एल.एम. कंपनी में जाना चाहोगे या नहीं। यह बहुत सरल हो गया है।

Post a Comment

0 Comments